रांची : केन्द्रीय सरना समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष फुलचंद तिर्की ने जानकारी देते हुए कहा की ,लगातार धर्मांतरण की बातें सामने आ रही है,जिसमे भोले भाले आदिवासियों को ठग कर इशाई धरम मानने को लेकर विवश किया जा रहा है |
आदिवासियों को जो आरक्षण और संरक्षण सरकार देती है,उनका लाभ आदिवासी परंपरा को नहीं मानने वाले को नहीं मिलना चाहिए | झारखंड में सुदुर्वर्ती इलाके में कई बार धर्मांतरण का मामला सामने आया है ,कुक सामान का लोभ दे कर आदिवासियों को ठगा जा रहा है,एसी के विरोध मे कल केन्द्रीय सरना समिति आंदोलन करेगी ,साथ ही ये सुनिश्चित हुआ है की महिला मोर्चा के अध्यक्ष निशा भगत मुंडन करेगी और केश को भेंट सवरूप महामहिम को भेजेगी |
उपरोक्त बातों का जानकारी देते हुए श्री तिर्की ने कहा झारखंड मे सरना आदिवासियों का आवाज बनने के लिए जो करना पड़े हम करेंगे | कहा जा रहा है कल राजभवन के समीप हजरों सरना आदिवासियों का भीड़ हो सकता है,और इसको लेकर समिति ने तैयारी भी कर लिया है |






