झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र का व्यवस्था पूर्वक सुचारु संचालन के लिए विधायक दल के नेताओं के साथ माननीय अध्यक्ष ,झारखंड विधानसभा श्री रवींद्र नाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष मे बैठक की | अध्यक्ष महोदय ने दलीय नेताओं से सुझाव भी मांगे और विचार विमर्श हुए |
बैठक मे विमर्श किया गया कि अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान यदि आवश्यकता हुई तो सदन की सहमति से समय को विस्तारित कर माननियों सदस्यों को अपने वक्तव्यों को रखने के लिए अधिक समय आवंटित किया जायेगा |
बैठक मे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,संसदीय कार्य मंत्री,नेताप्रतिपक्ष ,और कई विधानसभा के सदस्य मौजूद थे | विधानसभा अध्ययक्ष ने पत्रकार दीर्घा समिति के साथ भी बैठक की , जिसमे पत्रकार दीर्घा समिति के संयोजक के साथ अधिकतर सदस्य उपस्तीत रहे |






