सीएम हेमंत सोरेन: आज रांची के धुर्वा में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार जी, लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री हेमंत सोरेन जी, विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन जी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
॥ जय जगन्नाथ ॥
वेद कहते हैं—”लोकसंग्रह एव धर्मः”, अर्थात समस्त प्राणियों के कल्याण का भाव ही सच्चा धर्म है। भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा इसी सनातन आदर्श की दिव्य अभिव्यक्ति है, जहाँ प्रभु स्वयं लोकमंगल के लिए अपने भक्तों के बीच पधारते हैं।
मैं प्रभु श्री जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी कृपा से आप सभी के जीवन में आरोग्य, सुख, शांति, समृद्धि और धर्ममय प्रकाश सदैव बना रहे।
रथयात्रा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
॥ जय जगन्नाथ ॥





