हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

राजधानी रांची से होगी संपूर्ण राज्य में सांगठनिक ऊर्जा का संचार : गुना भगत।

            जेएलकेएम रांची जिला कमेटी की सांगठनिक बैठक संपन्न।

रांची// झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की रांची जिला कमेटी की सांगठनिक बैठक आज गुटूवा तालाब, रांची में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री गुना भगत ने की, जबकि बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता महावीर साहू ने किया।
बैठक में नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारीणी सदस्यों का परिचय-मिलन किया गया। साथ ही केंद्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम कुमार महतो की विचारधारा को राजधानी रांची के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कोने-कोने तक प्रभावी ढंग से प्रसार पर चर्चा हुई।
बैठक में राज्यव्यापी जनसरोकार के मुद्दों पर राजधानी में प्रभावी प्रतिक्रिया देने, आवश्यकतानुसार लोकतांत्रिक आंदोलन चलाने तथा विभिन्न विभागों के मुख्यालयों में जनता की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त संगठन को शीघ्र ही प्रखंड स्तर व पंचायत स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर बात हुआ।

मोके पर जिला अध्यक्ष गुना भगत ने कहा कि “संगठन अनुशासन, समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ेगा। पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा गांव, टोला और मोहल्ला स्तर पर सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए मजबूत टीम तैयार की जाएगी।”
बैठक के दौरान रतिया गंझू, अयूब अली, गजेंद्र महतो, इरशाद आलम, मुकेश महतो, सिद्धार्थ गुप्ता आदि उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने बहुमूल्य सुझाव एवं विचार रखे तथा संगठन के विस्तार के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---