हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

JTET परीक्षा जल्द करवाने की मांग, छात्रों ने मंत्री योगेंद्र महतो को सौंपा ज्ञापन|

रांची : JHARKHAND TET परीक्षा जल्द कराने को लेकर झारखंड सरकार के पेयजल और मद्य निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो से मिले छात्र,परीक्षा जल्द करवाने की मांग |

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) पिछले 8 सालों से आयोजित नहीं हुई है। अगली परीक्षा, जो 2025 में होने की उम्मीद थी वो भी समाप्त होते दिख रहा है | इतने लंबे अंतराल के बाद भी निराश, आपको बता दूँ कि 2024 में होने वाली परीक्षा को भी नियमों में कुछ बदलावों के कारण रद्द कर दिया गया था

यह योग्यता दो अलग-अलग पेपर के लिए होती है:

पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 के शिक्षक के लिए)
– योग्यता: कम से कम 45% अंकों के साथ 12वीं पास और प्रारंभिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा, या 50% अंकों के साथ 12वीं और 4 साल की बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed) की डिग्री|
– आयु: न्यूनतम आयु 18 वर्ष है |

पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 के शिक्षक के लिए)
– योग्यता: ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ 2 साल का डिप्लोमा या बी.एड. की डिग्री , नई नियमावली के अनुसार, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और एग्रीकल्चर जैसे विषयों में ग्रेजुएशन करने वाले भी कुछ शर्तों के साथ यह परीक्षा दे सकते हैं ¹।
– आयु: न्यूनतम आयु 21 वर्ष है |

आज मंत्री जी  ने आश्वासन  दिया है की जल्द ही इस पर विचार किया जाएगा |

छात्र नेता चंदन कुमार रजक और उनके प्रतिनिधिमण्डल ने सौंपा ज्ञापन |

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---