रांची// नगर निगम चुनाव: रांची नगर निगम क्षेत्र के महापौर प्रत्याशी के रूप में सोनू खलको ने नामांकन दाखिल कर लिया है, 3 फरवरी को उन्होंने अपने समर्थकों और ढोल नगाड़े के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और उन्होंने अपना नामांकन दाखिल कर लिया है उन्होंने कहा कि रांची के लिए मेरा एक ही वाक्य है , “स्वच्छ रांची, सुंदर रांची और विकसित रांची”! उन्होंने यह भी कहा कि रांची को जिस तरह से सजना चाहिए वैसा नहीं हो पाया है, 15 मिनट की बारिश में लोगों के घरों में पानी के साथ कचरा घुसने लगता है आज रांची का स्थिति देखिए कि जिस गली में घुसिए उस गली में आपके नाक में पट्टी बांध के रखना पड़ेगा साथ ही जनता से उन्होंने कहा सबको मौका दिए बार बार, एक बार युवा चेहरा को मौका देकर देखिए मैं आपके प्रति ईमानदारी से काम करके दिखाऊंगा |
आपके जानकारी के लिए =
नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत नामांकन की प्रक्रिया 4 फरवरी को समाप्त हो गई रांची समरनालय और बुंडू अनुमंडल कार्यालय में बनाए गए निर्वाचित पदाधिकारी की कक्षा में अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया अंतिम दिन महापौर पद के लिए 9 अभ्यर्थी ने नामांकन किया इसके साथ ही कुल 19 अभ्यर्थियों ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। महापौर पद के लिए नामांकन करने वाले कुल 19 अभ्यर्थियों के नाम।
1 .रोमा खलखो,
2. सुनील फकीरा कच्छप
3. देवीदयाल मुंडा,
4. सोनू खोलखो
5. कथरीना तिर्की,
6. राजेंद्र मुंडा,
7. सुजाता कच्छप,
8. विनोद कुमार बड़ाइक
9. संजय टोप्पो,
10. प्रवीण कच्छप
11. सुमन कांत तिग्गा
12. अजित लकड़ा
13. किरण कुमारी
14. सुरेंद्र लिंडा
15. रोशनी खलको
16. रामशरण तिर्की
17. सुजीत कुमार कुजूर
18. सुजीत विजय आनंद कुजूर
19. विरु तिर्की।
रांची के 53 वार्डों में 167 में नामांकन किया ,उसमे 96 महिला अभ्यर्थी।
और बुंडू नगर पंचायत में अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के लिए नामांकन हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 3 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया वहीं 13 वार्ड के लिए कुल, 23 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया जिनमें से 8 महिलाएं हैं






