हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

शपथ ग्रहण मे शामिल हुए सुदेश, शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई|पश्चिम बंगाल |

झारखंड : आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो कोलकाता में एनडीए नेताओं के साथ मंच पर उपस्थित रहे और ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। इससे पहले समारोह स्थल पहुंचने पर नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्वयं आत्मीयता एवं गर्मजोशी के साथ श्री महतो का स्वागत किया। श्री महतो जी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं समृद्धि की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और नया बंगाल बनेगा। आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे।

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---