रांची : छात्रवृत्ति को लेकर आदिवासी छात्र संघ के द्वारा आज कल्याण विभाग को घेरा गया | छात्रों का कहना है कि जल्द से जल्द छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों को उनका अधिकार दिया जाए |बीते दिन कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने बयान दिया था कि छात्रों को देने के लिए 500 करोड़ हैं,लेकिन टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण हम नहीं दे पा रहे हैं |आज आंदोलन को अगुवाई करने वाले छात्रों का कहना है कि अगर फंड में पैसे हैं तो बहाना मत कीजिए ,जल्द से जल्द दे दीजिए| ताकि जरूरतमंद छात्रों को समय पर उनका राशि मिले और वह आगे का पढ़ाई जारी रख सके |ऊपर तस्वीरों में आप देख सकते हैं छात्रों ने आज जोरदार आंदोलन किया और रांची के मोराबादी स्थित कल्याण विभाग में जाकर ज्ञापन भी सोपे है।






