खूंटी न्यूज : आज नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी खूंटी के हुटार पंचायत के चलाएंगी गांव पहुंचे जहां पिछले दिनों पहड़ा राजा सोमा मुंडा की अपराधी द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई थी ।
आज उनके आवास जाकर उनके परिजनों से मुलाकात करने के पाश्चात्य उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।आपको बताते चलें की सोमा मुंडा की हत्या से पहले झारखंड के कई व्यक्तियों की हत्या हुई लेकिन अभी तक कोई ठोस कारवाई सामने नहीं आया | सूर्य हाँसदा की हत्या के पीछे आरोपी अभी तक सामने नहीं आया ये बड़ा सवाल खाड़ा करता है की क्या सोमा मुंडा को भी न्याय मिल सकेगा |






