हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निदेशानुसार जनता दरबार का आयोजन |

राज्य में : रांची जिला के विभिन्न अंचल/प्रखण्ड में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन|,सैकड़ों आवेदनों का त्वरित निष्पादन, आमजन को मिली राहत|
======================

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निदेशानुसार आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 को जिला के विभिन्न अंचल एवं प्रखण्ड कार्यालयों में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित निष्पादन करते हुए आमजनों को राहत प्रदान की गई।

मांडर प्रखंड में आयोजित जनता दरबार में ग्राम कंजिया के आवेदक सुल्तान अंसारी एवं आवेदिका सुचिता तिर्की को त्वरित निष्पादन करते हुए वृद्धा पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं, खादी उरांव (ग्राम बंझिला) को आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।

सोनाहातु अंचल में संतोष लोहरा (ग्राम जिलिंगसेरेन) को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, जबकि करमी देवी (ग्राम कोन्दा) को पंजी-2 में सुधार कर लगान रसीद निर्गत की गई।

अनगड़ा अंचल में विभिन्न मामलों में ऑनलाइन पंजी-2 में सुधार एवं प्लॉट संख्या दर्ज करने जैसे कार्यों का निष्पादन किया गया। सोमरा उरांव, धनेश्वर महतो एवं सुरेश विश्वकर्मा के भूमि संबंधी आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया।

इसी प्रकार, मांडर अंचल में प्रवीण कुमार को म्यूटेशन से संबंधित शुद्धि पत्र प्रदान किया गया तथा अजय उरांव के खाता संख्या में सुधार किया गया।

*जिले के विभिन्न अंचलों में प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों का संक्षिप्त विवरण निम्न प्रकार है:-*

अनगड़ा अंचल – 120 आवेदन निष्पादित
बेड़ो अंचल – 253 आवेदन निष्पादित
राहे अंचल – 49 आवेदन निष्पादित
सिल्ली अंचल – 61 आवेदन निष्पादित
हेहल अंचल – 69 आवेदन निष्पादित
खलारी अंचल – 57 आवेदन निष्पादित
नगड़ी अंचल – 206 आवेदन निष्पादित
बुढ़मू अंचल – 105 आवेदन निष्पादित
मांडर अंचल – 99 आवेदन निष्पादित
चान्हो अंचल – 93 आवेदन निष्पादित
रातु प्रखंड सह अंचल – 126 आवेदन निष्पादित
ईटकी अंचल – 41 आवेदन निष्पादित

इनमें आवासीय, जाति, आय, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, पंजी-2 सुधार, पेंशन स्वीकृति, केसीसी सत्यापन, तथा अन्य राजस्व एवं कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और सुदृढ़ हो रहा है। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आमजनों को राहत मिल सके।
======================

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---