हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

खूंटी में पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस |

एदेल संगा पड़हा राजा अध्यक्ष सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या, सरना धर्मावलंबियों में आक्रोश; 8 जनवरी को खूंटी बंद|

खूंटी जिले के एदेल संगा पड़हा राजा एवं अध्यक्ष सोमा मुंडा की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। इस घटना से आदिवासी समुदाय में गहरा रोष है।
स्थानीय लोगों और आदिवासी संगठनों का कहना है कि यह हत्या व्यक्तिगत रंजिश का मामला नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक साजिश का हिस्सा प्रतीत होती है। उनका आरोप है कि सोमा मुंडा आदिवासी समाज के एक सशक्त और प्रभावशाली नेतृत्वकर्ता थे, जिनकी आवाज को दबाने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दिया गया।
घटना के विरोध में आदिवासी समन्वय समिति ने 8 जनवरी को खूंटी बंद का आह्वान किया है। समिति ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक जांच, तथा पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं |

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रसाशन मौके पर पहुँच गई और जांच शुरू कर दी है | प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है |

Related Post