रांची : Auburn सिलाई कंपनी, पांचा (तैमारा) में कार्यरत कर्मियों की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर JLKM पार्टी द्वारा कंपनी गेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन की घोषणा की गई थी।
धरना-स्थल पर पहुंचने के बाद कंपनी प्रबंधन, पांचा के साथ वार्ता हुई। वार्ता के दौरान कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर सकारात्मक चर्चा हुई तथा कंपनी प्रबंधन द्वारा सभी प्रमुख मांगों को मान लिया गया।
मुख्य सहमतियां इस प्रकार हैं—
* ओवरटाइम (OT) का भुगतान प्रत्येक सप्ताह किया जाएगा।
* आकस्मिक अवकाश /Casual Leave के साथ-साथ झारखंड के पर्व-त्योहारों पर भी छुट्टी दी जाएगी।
* कंपनी की भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस दौरान पार्टी की ओर से दमयंती मुंडा, गुणा भगत, मुकेश कुमार महतो, पंचम एक्का, सानिका मुंडा, देवी सिंह पहान, भगीरथ सिंह मुंडा, नारद कुमार महतो, अघनु महतो, पंकज कुमार महतो, सुरेश चन्द्र महतो, नंद किशोर महतो , नंदु मुंडा, बासु मुंडा, विष्णु मुंडा, भोला मुंडा एवं अन्य सक्रिय साथी उपस्थित रहे।
कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कंपनी प्रबंधन द्वारा मांगों पर सहमति जताना सकारात्मक पहल है। वार्ता मे गए लोगों ने कहा , JLKM हमेशा श्रमिकों, स्थानीय युवाओं और आम जनता के अधिकारों एवं सम्मान की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।!






