6 अक्टूबर 2026 से 22 00 सहायक पुलिस कर्मी हो जाएंगे बेरोजगार 1 साल का अनुबंध हो जाएगा समाप्त।
रांची; सहायक पुलिस प्रदेश एसोसिएशन ने बेरोजगार होने से पहले झारखंड सरकार से अपील किया है कि अगले कैबिनेट बैठक में फिर से उनकी सेवा को विस्तार किया जाए | क्योंकि पिछले वर्ष 1 साल के लिए सेवा विस्तार किया गया था जो अब समाप्त होने वाला है ,
जानकारी के लिए बता दें कि 10 से 13000 रुपए की सहायक पुलिस की नौकरी है जो 9 वर्षों से सेवा करते आ रहे हैं,और लगभग सभी का उम्र 30 32 वर्ष हो गया है। एक गरिमा पूर्ण जीवन यापन के लिए उन्होंने अपना 9 वर्ष का सुनहरा समय इस राज्य को समर्पित किया। इतनी कम वेतन में इतने आधुनिक समय में जीवन बसर करना और सबकुछ न्योछावर करने के बाद सरकार एवं सिस्टम के नीति के कारण बेरोजगार होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में एकमात्र रास्ता अब उनके लिए सड़क ही बचता है | और उन्होंने पत्र के माध्यम से जिक्र करते हुए कहा है कि हम ना चाहते हुए भी प्रदर्शन या विधानसभा एवं मुख्यमंत्री आवास घेराव करने पर मजबूर होते हैं। अंत में उन्होंने कहा कि श्रीमान से प्रार्थना है कि समय रहते आगामी कैबिनेट की बैठक दिनांक 25 सितंबर 2026 तक सहायक पुलिस के विभिन्न मांगों पर यथोचित निर्णय लेकर हम सभी का भविष्य सुरक्षित करने की कृपा की जाए।





