हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी,बोकारो |

बोकारो : के तेनुघाट ओपी क्षेत्र के चांपी के पास देर रात करीब 12 बजे एक फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में गाड़ी सवार बबलू कुमार और रोहित कुमार घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक चांपी स्थित अपने ननिहाल से जैनामोड़ टांड़ मोहनपुर स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक बाइक के चकमा देने के बाद फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

हादसे के बाद दोनों युवक किसी तरह गाड़ी से बाहर निकलकर नहर से ऊपर आए। सुबह नहर में फॉर्च्यूनर दिखाई देने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर तेनुघाट ओपी पुलिस मौके पर पहुंची।

ओपी प्रभारी भजनलाल महतो के अनुसार, दोनों युवकों को चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। हादसे में बड़ा नुकसान होने से टल गया।

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---