हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

MMDR बिल के विरोध में झामुमो बुढ़मू प्रखंड समिति की ओर से एकदिवसीय धरना प्रदर्शन |

बुढ़मु  : आज दिनांक 19 सितंबर 2026 को प्रखंड परिसर में MMDR बिल के विरोध में झामुमो बुढ़मू प्रखंड समिति की ओर से एकदिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति की अध्यक्ष मुरसीम लाल मांझी जबकि संचालन पूर्व सचिव लाला महली ने किया,मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार ने कहा कि खेत जब आदमी दूसरे को देता है तो लाभ का आधा ही हिस्सा का अधिकारी होता है, लेकिन झारखंड की जमीन झारखंड का कोयला से पूरा देश चमकेगी और हमारा रॉयल्टी केंद्र सरकार नहीं देगा, अगर इस बिल को केंद्र सरकार वापस नहीं लेती है तो तमाम कोयला खदानों में उत्पादन बंद करवा देंगे कोयला ट्रक को रोक देंगे ट्रेन को रोक देंगे, केंद्र सरकार का यह सौतेला व्यवहार झारखंड जनता हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी, मौके पर पूर्व अध्यक्ष हीरालाल यादव देवसागर गोप, सुषमा देवी,अख्तर अंसारी, इरफान अंसारी, फारूक अंसारी, अनीता देवी, सतन मुंडा, कृष्ण मुंडा, अरशद आलम, कुदुश अंसारी, हफिज राजा, अंसारुल हक़,समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे.

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---