रांची : केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय कार्यालय 13 आर आई टी बिल्डिंग कचहरी परिसर रांची में करम पूजा की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सरना समिति केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने किया बैठक में केंद्रीय सरना समिति केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि करम पूजा को रूढ़िवादी परंपरा संस्कृति के अनुसार गांव मौजा के पहान पूजार के अगुवाई में गांव मौजा के अखड़ा में ही करें ,पारंपरिक वेशभूषा महिलाएं लाल पाड साड़ी पुरुष धोती गंजी में शामिल हो डी जे का प्रयोग ना करें पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल नगाड़ा मांदर के साथ ही नृत्य संगीत करें, पूजा से पहले कोई भी कार्यक्रम में जावा फूल का प्रयोग ना करें ना ही करमडाल का प्रयोग करें मौके पर केंद्रीय सरना समिति के संरक्षक भुवनेश्वर लोहरा महासचिव संजय तिर्की प्रमोद एक्का अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद विमल कच्छप सत्यनारायण लकड़ा सोहन कच्छप एवं अन्य शामिल थे






