रांची : आज झारखण्ड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (JFTI) के शुभारंभ का अवसर राज्य के युवाओं के लिए एक नई शुरुआत है।
झारखण्ड फ़िल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता के बीच हुए MoU के माध्यम से हमारे युवाओं को फिल्म, मीडिया और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़ी विश्वस्तरीय तकनीकी शिक्षा और स्किलिंग का अवसर मिलेगा।
शुरुआती चरण में साउंड डिजाइनिंग, एडिटिंग, एनिमेशन, स्क्रिप्ट एवं स्क्रीनप्ले राइटिंग, सिनेमैटोग्राफी, डायरेक्शन और फिल्म प्रोडक्शन जैसे विषयों में प्रशिक्षण शुरू होगा। यह पहल पारंपरिक सिनेमा के साथ-साथ OTT और डिजिटल कंटेंट की दुनिया में भी झारखंड के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा : झारखंड की प्रतिभा को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच तक पहुँचाने की यह एक महत्वपूर्ण पहल है। सभी को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।





