ब्लैकलिस्टेड कंपनी संचालित सिविल सेवा परीक्षा केवल स्थगित नहीं बल्कि रद्द होना चाहिए : देवेंद्र नाथ महतो।
# जेएलकेएम ने मीडिया कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर दबाव बनाया।
रांची// झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित 14वीं सिविल सेवा परीक्षा ने राजनीतिक सरगामी तेज कर दिया है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए परीक्षा की विसंगतियों को पर्दाफाश करते हुए राज्य सरकार पर दबाव बनाया। संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि परीक्षा के कार्यशैली में प्रत्यक्ष रूप से विसंगतियां एवं धांधली का उजागर हुआ है। परीक्षा एजेंसी ब्लैकलिस्टेड है। सीआईडी जांच टीम की हाथ कई विवादित बिंदुओं तक पहुंची है। आयोग के कई कर्मचारी संदेह के घेरे पर आ चुकी है। ऐसे में आयोग केवल मुख्य परीक्षा को स्थगित कर छात्रों भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। देश के पटल पर चयन आयोग की विश्वसनीयता लगातार गिरती जा रही है। फिर भी राज्य सरकार गंभीर नहीं है। वह अपने हठधर्मिता को लेकर बने हुए हैं। सरकार त्वरित रूप से स्वतंत्र जांच इकाई को सौंपते हुए इस परीक्षा को रद्द किया जाना चाहिए। एवं छात्रों अभिभावकों के विश्वासनियता के तौर पर पुनः पारदर्शिता के साथ परीक्षा आयोजन होनी ही चाहिए।
श्री महतो ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट में पोस्ट करते हुए कहा कि आयोग के संपूर्ण सफाई तक हमारे संगठन का संघर्ष जारी रहेगा।
ऑक्सीजन पार्क रांची में आज के प्रेस वार्ता के दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष गुना भगत, प्रवक्ता महावीर साहू, पंचम इक्का, कालेश्वर बड़ाइक एवं अन्य छात्र अभिभावक गण मौजूद रहे।





