हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

29 जुलाई को पदयात्रा व 06 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान।

29 जुलाई को पदयात्रा व 06 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान।
# जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच कर रद्द करने की मांग।

रांची// झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से जुड़े परीक्षा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अब तक पुलिस प्रशासन द्वारा कुल 10 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है तथा जांच एजेंसि को कई महत्वपूर्ण विवादित तथ्यों के संबंध में जानकारी मिली है। वहीं छात्र लगातार परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराते हुए उन्हें रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।
सोमवार को बापू वाटिका, मोरहाबादी में दिवा-रात्रि सत्याग्रह धरना का तीसरा दिन भी जारी रहा। इस दौरान आज आंदोलन स्थल से जारी प्रेस वार्ता में आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की गई।
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि 29 जुलाई को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक, रांची तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही मानसून सत्र के पहले दिन 06 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव कर सरकार से जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने तथा विवादित परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता और सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।
आज के प्रेस वार्ता में विशाल कुमार गौरव, शिल्पी कुमारी, राकेश कुमार, सविता कुमारी, सूर्य प्रकाश कुमार, राजकुमार कश्यप, ममता कुमारी आदि छात्र एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---