हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

13 सितंबर को पासवा का भव्य शिक्षक सम्मान समारोह, शिक्षकों को मिलेगा सम्मान |

13 सितंबर को पासवा का भव्य शिक्षक सम्मान समारोह, शिक्षकों को मिलेगा सम्मान

13 सितंबर को शिक्षकों का होगा सम्मान, मुख्य अतिथि स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह, उद्घाटनकर्ता आईजी मनोज कौशिक,गेस्ट ऑफ ऑनर रिम्स डायरेक्टर डाॅ डी.के.सिन्हा, पूर्व कुलपति रांची विश्वविद्यालय डाॅ अजीत कुमार सिन्हा,स्वागताध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव होंगे

रांची विश्वविद्यालय में 13 सितंबर को सजेगा शिक्षक सम्मान समारोह, जुटेंगे शिक्षा जगत के दिग्गज

शिक्षकों के सम्मान में पासवा का भव्य आयोजन, 13 सितंबर को रांची में होगा समारोह

राष्ट्र निर्माण के शिल्पकारों का सम्मान करेगा पासवा, 13 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह

रांची : पासवा शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे उत्कृष्ट शिक्षक, रांची विश्वविद्यालय में होगा आयोजन
स्कूल अपना रजिस्ट्रेशन व्हाट्सऐप नंबर 8210318387 अथवा ईमेल *alokdubey.ran@gmail.com पर करा सकते हैं
रांची। पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) की ओर से 13 सितंबर 2026 को सुबह 9:30 बजे से रांची विश्वविद्यालय, मोराबादी कैंपस स्थित आर्यभट्ट सभागार में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह, उद्घाटनकर्ता आईजी मनोज कौशिक, गेस्ट ऑफ़ ऑनर रिम्स डायरेक्टर डॉ डीके सिंहा, पूर्व कुलपति डॉक्टर अजीत कुमार सिंह, डॉक्टर ए ए खान,डाॅ फिरोज़ अहमद अंजनी श्रीवास्तव डॉ रमेश पांडे तथा स्वागताध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव होंगे। समारोह में रांची विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सरोज शर्मा को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक हैं। शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से पासवा द्वारा हर वर्ष शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान केवल किसी एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की पूरी व्यवस्था का सम्मान है। पासवा का प्रयास है कि शिक्षकों के योगदान को समाज में उचित पहचान और सम्मान मिले।

उन्होंने बताया कि समारोह में राज्यभर से बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं तथा समारोह को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं।

पासवा शिक्षक सम्मान समारोह की तैयारियां तेज डॉ. रामेश्वर उरांव के आवास पर हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा

कार्यक्रम की सफलता को लेकर पासवा के मुख्य संरक्षक डॉ. रामेश्वर उरांव के आवास पर बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक की अध्यक्षता पासवा की महासचिव सुश्री फलक फातिमा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य संरक्षक डॉ. रामेश्वर उरांव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, डाॅ राजेश गुप्ता,कुमुद रंजन, फिरोज रिजवी मुन्ना उपस्थित रहे। बैठक में समारोह की रूपरेखा, शिक्षकों को आमंत्रित करने तथा आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं, इसलिए उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। डॉ. रामेश्वर उरांव ने समारोह को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी तत्परता से जुटने का आह्वान किया।
आलोक दूबे ने बताया कि शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए स्कूलों का नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। स्कूल अपना रजिस्ट्रेशन व्हाट्सऐप नंबर 8210318387 अथवा ईमेल alokdubey.ran@gmail.com पर करा सकते हैं

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---