बुंडू [रांची]: तैमारा स्थित अर्बन डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड, पांचा में आज श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार आंदोलन किया। आरोप है की 2 महीने से वेतन नहीं ,और वेतन मे बढ़ोतरी नहीं हुई है,ओवर्टाइम ड्यूटी का भुगतान नहीं किया जाता है ,सलेरी स्लिप नहीं मिलता है । आंदोलन में बड़ी संख्या में महिला श्रमिकों ने भी भाग लिया। सुबह 8 बजे से ही आक्रोशित महिला श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर कंपनी के मुख्य द्वार को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर ‘ कई स्थानीय मौके पर पहुंचे और श्रमिकों के साथ टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। जिससे लगभग चार घंटे तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय थाना प्रभारी एवं डीएसपी पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला कर्मियों ने चेतवानी दी है कि 48 घंटे के अंदर वेतन और सुविधाओं पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तो उग्र आंदोलन करेंगे |
प्रशासन की उपस्थिति में श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन के समक्ष अपनी मांगें रखीं —
1) सरकारी निर्धारित दर के अनुसार मजदूरी का भुगतान किया जाए।
2) निर्धारित तय तिथि पर नियमित रूप से वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
3) श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले एचआर कुमार गौरव की बर्खास्तगी।
4) ओवरटाइम ड्यूटी का भुगतान स्लिप के साथ किया जाए।
5) अनियमित प्रोडक्शन टास्क में नियंत्रण हो।
किसी भी कंपनी की असली ताकत उसके मजदूर होते है।
आंदोलन के कारण पूरे दिन काम बाधित रहा ,कर्मियों ने कहा है अगर हमारी मांगों को नहीं सुन जाता है तो उग्र आंदोलन करेंगे |





