हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

केंद्रीय सरना समिति की ओर से संदेश दिया गया कि करम पुजा महोत्सव 2026 को धूमधाम एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा।

आज दिनांक 8 सितंबर 2026 : 

केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय कार्यालय, 13 RIT बिल्डिंग, कचहरी परिसर में करम पूजा महोत्सव 2026 की तैयारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय सरना समिति की ओर से संदेश दिया गया कि करम पुजा महोत्सव 2026 को धूमधाम एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय सरना समिति द्वारा करम पुजा महोत्सव मनाने की निम्नलिखित तिथियों की घोषणा की गई—

करम पूजा महोत्सव 2026 की तिथियां

22 सितंबर 2026 — भादो एकादशी, शुक्ल पक्ष
इस दिन उपवास रखा जाएगा तथा रात्रि 8:00 बजे से करम पूजा प्रारंभ होगी।

23 सितंबर 2026 — भादो द्वितीया
इस दिन परना मनाया जाएगा।

24 सितंबर 2026 — भादो तृतीया
इस दिन करम डाली का विसर्जन किया जाएगा।

केंद्रीय सरना समिति की प्रमुख मांगें

करम पूजा महोत्सव को धूमधाम एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए केंद्रीय सरना समिति द्वारा सरकार से निम्नलिखित मांगें की गई हैं—

1. प्रत्येक अखाड़े में चना, गुड़, चीनी एवं अरवा चावल की व्यवस्था की जाए।
2. प्रत्येक अखाड़े में मुरम/डस्ट (मिट्टी) गिराया जाए।
3. प्रत्येक अखाड़े में बिजली, पानी एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए।
4. पूजा के दिन शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।
5. पूजा के दिन पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू की जाए।
6. प्रत्येक अखाड़े में ढोल, नगाड़ा एवं मांदर उपलब्ध कराया जाए।

केंद्रीय सरना समिति ने प्रशासन से मांग की है कि करम पूजा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं एवं पूजा समितियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा सभी अखाड़ों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर केंद्रीय सरना समिति के‌ फूलचंद तिर्की, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद से सत्यनारायण लकड़ा मसना समिति करमटोली से नंदा उरांव बाना मुंडा अजय लिंडा संजय तिर्की, एंजेल लकड़ा, विमल कच्छप, ललित कच्छप, भुवनेश्वर लोहरा, अमर तिर्की, मानसी करमाली, प्रमोद एक्का, सोहन कच्छप एवं राधा हेंब्रम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---