हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मिले सुदेश कुमार महतो |

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मिले सुदेश कुमार महतो
बंगाल के उज्ज्वल भविष्य और विकास के लिए दी शुभकामनाएं

कोलकाता, 1 सितंबर 2026
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में बंगाल के उज्ज्वल भविष्य, विकास और सकारात्मक वातावरण की कामना की।

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बंगाल विकास की नई दिशा में आगे बढ़े।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और जनभावनाओं से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। सुदेश कुमार महतो ने इन विषयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

इस अवसर पर सुदेश कुमार महतो ने झारखंड की प्रसिद्ध सोहराय पेंटिंग एवं अंगवस्त्र भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। वहीं मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दक्षिणेश्वर काली की प्रतिमा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सुदेश कुमार महतो को सम्मानित किया।

मुलाकात सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में हुई। दोनों नेताओं ने विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---