रांची | हिंदपीढ़ी रांची में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज“दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग (JEE) एवं मेडिकल (NEET) कोचिंग संस्थान”का विधिवत उद्घाटन कर राज्य के आदिवासी छात्रों को मुफ्त कोचिंग की दी सौगात। “हेमंत सोरेन ने कहा”: आज एक नया अध्याय हम लोगों ने आने वाली पीढ़ी के लिए तैयार किया है। आदरणीय दिशाेम गुरु शिबू सोरेन जी के नाम से यह संस्थान अपनी ऊंचाइयों को छुए, इसके लिए ऐतिहासिक प्रयास की शुरुआत हुई है। इस संस्थान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जो मोशन संस्था आई है उसके सभी सदस्यों का मैं हार्दिक स्वागत करता हूं।
अब यहां से बच्चे मेडिकल और इंजीनियरिंग की निःशुल्क कोचिंग लेकर बेहतर कॉलेजों में दाखिला ले सकेंगे, इसके लिए आप सभी बच्चों को तराशा जाएगा।आपकी परेशानी को हम अपने कंधों में लें और आपका भविष्य बनाने का प्रयास करें, इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। मेडिकल, इंजीनियरिंग की कोचिंग हमारा पहला पड़ाव है, इसके बाद JPSC, UPSC, SSC, Banking, Railway, Management समेत अन्य परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग सेंटर बनाने की तैयारी में हम लोग हैं ताकि आपकी उपस्थिति वहां भी दर्ज हो सके।
पूरी सरकार हमारी आने वाली पीढ़ी के साथ खड़ी है, आप मेहनत कीजिए, आपकी सफलता ही हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार होगा। आप पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ अपनी संस्कृति के आदान-प्रदान करने का भी कार्य करें। आपके बेहतर भविष्य के लिए आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
*हिंदपीढ़ी, रांची में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज “दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग (JEE) एवं मेडिकल (NEET) कोचिंग संस्थान” का विधिवत उद्घाटन कर राज्य के आदिवासी छात्रों को मुफ्त कोचिंग की दी सौगात।
बच्चों से मिलते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन |






