हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

चूड़ा खिलाकर बच्चों का पेट भरने को मजबूर है शिक्षक|रांची मांडर |

मांडर-चावल खत्म, थाली सूनी,,मांडर के 34 स्कूलों में 10 दिनों से बंद एमडीएम, करीब 5 हजार बच्चे भूखे पढ़ने को मजबूर|

चूड़ा खिलाकर बच्चों का पेट भरने को मजबूर है शिक्षक

मांडर – प्रखंड के सरकारी स्कूलों में मध्यान्ह भोजन योजना की रफ्तार चावल की कमी से थम गई है। पिछले करीब दस दिनों से 34 स्कूलों में एमडीएम बंद पड़ा है, जिससे 5 हजार से अधिक बच्चे भूखे पेट पढ़ाई करने को मजबूर हैं। कहीं चूड़ा तो कहीं तय दिन पर अंडा देकर बच्चों का पेट भरने की कोशिश हो रही है, लेकिन नियमित भोजन नहीं मिलने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।जानकारी के अनुसार प्रखंड के स्कूलों को 31 दिसंबर 2025 तक का ही चावल उपलब्ध कराया गया था। शिक्षकों ने बचा-खुचा अनाज किसी तरह जनवरी तक खींचा, लेकिन फरवरी शुरू होते ही भंडार खाली हो गया। नतीजा यह कि कई स्कूलों में चूल्हा ठंडा पड़ गया है और बच्चों को बिना खाना खाए ही कक्षाओं में बैठना पड़ रहा है।

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---