लोक भवन, रांची: महामहिम राज्यपाल ने प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित लेखक देव कुमार की प्रेरणादायक पुस्तक “Power of Mindset” का विमोचन किया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने लेखक देव कुमार को पुस्तक के प्रकाशन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर डॉ. शालिनी मिंज, प्राचार्य जलेश्वर कुमार एवं मुकेश कुमार महतो विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुस्तक के विषय, सकारात्मक सोच, आत्म-विकास तथा जीवन में सफलता में माइंडसेट की भूमिका पर चर्चा की गई।
लेखक देव कुमार ने बताया कि यह पुस्तक विशेष रूप से विद्यार्थियों और युवाओं के लिए लिखी गई है, ताकि वे सकारात्मक सोच विकसित कर सकें, आत्मविश्वास बढ़ा सकें और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। यह पुस्तक पाठकों को अपने विचारों की शक्ति को समझने और सफलता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।





