हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

लंबे संघर्ष के बाद पीड़ित आदिवासी परिवार को मिला 10 लाख मुआवजा – देवेन्द्र नाथ महतो।

रामगढ़ : जिला अंतर्गत डिमरा गोला निवासी धनेश्वर बेदिया जी के पुत्र अमित बेदिया की बीते रात्रि लगभग 12:00 बजे डेरा के बाहर गिरने से गंभीर रूप से घायल होने की दुःखद घटना घटी। आनन-फानन में उन्हें रिम्स, रांची ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता धनेश्वर बेदिया एवं भाई दीपक बेदिया ने जेएलकेएम के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ  महतो से संपर्क कर न्याय एवं सहायता की मांग की। सूचना प्राप्त होते ही श्री महतो तत्काल रिम्स पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री महतो ने ठेकेदार एवं संबंधित पक्षों से लगातार वार्ता की। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के लिए घंटों तक बहस और संघर्ष किया। उनके निरंतर प्रयास, दृढ़ हस्तक्षेप एवं जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप अंततः ठेकेदार पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की मुआवजा नगद राशि देने के लिए सहमत हुआ, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
इस अवसर पर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने युवा पुत्र को खो देना अपूरणीय क्षति है। आर्थिक सहायता इस दुःख की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान करने का कार्य अवश्य करेगी। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाना ही जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है।

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---