रांची/बुनडु: बुंडू थाना क्षेत्र के विचाहतु सुतीलोंग के बीच नवनिर्मित कुएं में एक एक अज्ञात वक्ति के दुबे होने की सूचना ग्रामीणों ने बुंडू पुलिस को दी,जिस पर त्वरित करवाई करते हुए बुंडू इंस्पेक्टर रामकुमार वर्मा की अगुवाई,FSL की टीम के साथ बुंडू पुलिस शनिवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंची और लाश को कुएं से बाहर निकाली। fSL की टीम ने जरूरी साक्ष्य भी जुटाए, प्रथमदृष्ट्या व्यक्ति के मौत का कारण नहीं पता चल पाया,लाश की पहचान भी नहीं हो पाई।इधर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु रिम्स रांची भेज दिया है,और जांच प्रक्रिया जारी है। वहीं इंस्पेक्टर रामकुमार वर्मा ने कहा,लाश को पहचाने ने से ग्रामीणों ने इनकार कर दिया,और लाश के साथ अन्य कोई वस्तु बरामद नहीं हुई,न ही उनके शरीर पर कहीं चोट के निशान है।इंस्पेक्टर ने ये भी कहा कि हो सकता है नसे की हालत में व्यक्ति गिर गया हो,या अन्य कारण से गिर गया हो और उनकी मृत्यु हुई हो,उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र हाथी प्रवाहित क्षेत्र है इसलिए अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।






