रांची : JSSC CGL परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मिल नियुक्ति पत्र | लेकिन राज्य के मुखिया ने दे दिया बड़ा संकेत ? सोशल मीडिया में उनके पोस्ट पढिए ?
“यह सब एक संगठित गिरोह है। जो नहीं चाहते यहां के युवाओं को नौकरी मिल सके।विरोधियों ने अपने समय में ना कोई रोजगार और नौकरी दिया, और आज हम हर वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरी के साथ, रोजगार और स्वरोजगार से भी जोड़ रहे हैं। आने वाले वक्त में हम राज्य के युवाओं के लिए नौकरी-रोजगार के कई दरवाजे खोलेंगे।
अब आपको उस काबिल इस राज्य को बनाना है जहां आपकी तरह आपके आस-पड़ोस के लोग अपने पैरों पर खड़े हो सकें।
हम लोग कहने पर ज्यादा विश्वास नहीं करते हैं, करने पर ज्यादा विश्वास करते हैं। आप लोगों ने, कहा जाए इस संघर्ष को जीतने के लिए परिस्थिति देखी है, हमारे विरोधियों का षड्यंत्र आपने और मैंने देखा।
मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि इतने निचले स्तर पर जाकर वो षड्यंत्र कर सकते हैं, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं।
बताइए! चंदा इक्कठा कर रहे थे ये लोग QR कोड से! कोर्ट कचहरी के नाम पर!
ऐसा भी होता है पहली बार सुना। लेकिन अगली बार यह नहीं सुनेंगे। अगली बार जो बहलाने-फुसलाने का काम करेगा वो सीधा जेल जाएगा।
नौजवान, गरीब-गुरुबा बच्चों से चंदा लिया गया। मुझे पता चला कि करोड़ों रुपयों का चंदा भी लिया इन लोगों ने।
पहचानिए! कई ऐसे लोग जो इस तरीके के षड्यंत्र रचते हैं। आपने देखा होगा चोर पुलिस से एक कदम आगे भागता है, तकनीक का दुरुपयोग करने की कोशिश करता है, आखिकार पकड़ा जाता है। परीक्षा हो रहा झारखण्ड में, पेपर लीक की अफवाह उठ रही है नेपाल से, गजब है-गजब है!
रिजल्ट प्रकाशन के बाद कई बार आप अभ्यर्थियों ने मुझसे भी आते-जाते संपर्क किया कि जल्दी नियुक्ति करा दीजिए। हमने कहा आप चिंता मत करो, अब वक्त हम लोगों के साथ है और जीत आप लोगों की पक्की होगी, नियुक्ति भी होकर रहेगी।
यह नए साल का उपहार आप लोगों को दिया जा रहा है ताकि आप सभी हर्षोल्लास से नए साल में जाएं।
जब हम दिसंबर 2019 में सत्ता में आए तब से विगत वर्ष के जो हमारे कार्यकाल रहे वो कितना चुनौती भरा था वो आप सभी को पता है। फिर भी हम लोग रुके नहीं और आप जैसे करोड़ों नौजवानों का विश्वास और सहयोग हम पर बना रहा, जिससे दुबारा हम लोग सत्ता में आए।
अभी सत्ता में बने साल भर ही हुए हैं और आप लोगों ने देखा कि पहले साल में ही हमने लंबी गाढ़ी लकीर खींचते हुए नौजवानों को सरकार का अंग बनाया। नौ हजार से अधिक नौजवानों को पिछले महीने इसी मैदान में नियुक्ति पत्र दिया गया”







