हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

दो दिवसीय राष्ट्रीय यात्रा महोत्सव रांची में : नरेश पाहन |

झारखंड : रांची में 31 जनवरी और 1 फरवरी को राष्ट्रीय यात्रा महोत्सव लगाया जा रहा है| जिसमें झारखंड के पारंपरिक संस्कृति की झलकियां देखने को मिलेगी |

प्रमुख रूप से खोडा दल जो अपने वेशभूषा के साथ आएंगे और नृत्य प्रस्तुत करेंगे साथ ही साथ बच्चों का डांस कंपटीशन रखा गया है| जिसमें पुरस्कार के रूप में पुरस्कार राशि दी जाएगी ,उसमें बच्चों के लिए डांस कंपटीशन है |

और खासकर नागपुरी गाने में डांस होगी जानकारी देते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष  नरेश पाहन ने कहा कार्यक्रम का शुभारंभ मोराबादी मौजा अंतर्गत मुख्य पाहन जगलाल पाहन करेंगे ।मुख्य अतिथि के रूप में आदिवासी समाज के अगुआ को सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्ष  ने कहा यहां किसी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि नहीं होगी और ना ही किसी प्रकार की भाषण बाजी होगी सिर्फ और सिर्फ समाज को आईना दिखाने वाले सामाजिक अगुआ ही यहां का मुख्य अतिथि रहेंगे ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय यात्रा का आयोजन किया जाता है।

Related Post