झारखण्ड//रांची : आज झारखंड बंद है, जिसका आह्वान आदिवासी संगठनों ने किया है। इसका कारण है पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या, जो 7 जनवरी 2026 को खूंटी में हुई थी। आदिवासी संगठनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बंद का आह्वान किया है |
बंद का असर राज्य के कई जिलों में देखा जा रहा है, जिसमें रांची, खूंटी, चाईबासा और जमशेदपुर शामिल हैं। कई स्कूलों और कॉलेजों में आज छुट्टी है, और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अधिकांश दुकानें और प्रतिष्ठान बंद हैं |
रांची के कई मुख्य चौराहे जाम रही,वहीं कांके के बोडेया चौक,पीठोरिया चौक,bundu के टाटा रांची मुख्य मार्ग NH33 पूरी तरह बंद रही |बंदी को सफल बनाने के लिए आदिवासी संगठन के सदस्य सड़क पर उतरे और झारखंड बंदी का समर्थन देने के लिए जनता से आग्रह किया | आदिवासी समुदाय के लोग पारंपरिक हथियार को लेकर सड़क पर बैठ गए और नारे लगा रहे हैं । बंदी का असर मुख्य रूप से खूंटी ही नहीं बल्कि झारखंड के सभी जिलों में देखा जा रहा है | कार्यक्रम स्थल पर दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है |







