हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

कोयला चोरी मे बीजेपी के छोटे-बड़े नेता माहिर: विशाल वाल्मीकि |

धनबाद : झारखंड के प्रथम पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी जी के प्रेस कॉन्फ्रेंस मे कहीं-गई बातो का खंडन करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा नेता सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बाघमारा विशाल बाल्मीकि ने कहा कि बाबूलाल जी जो बोल रहे हैं ,धनबाद SSP प्रभात कुमार पुरे धनबाद में अवैध उत्खनन कोयला का करवा रहे हैं और साथ मे बाघमारा डीएसपी परसोत्तम सिंह पूरे बाघमारा में कोयला चला रहे हैं इंडिया गठबंधन की सरकार पर सवाल उठा रहे हैं झारखंड मुख्यमंत्री माननीय श्री हेमंत सोरेन जी पर सवाल खड़ा कर रहे हैं|

मैं सिर्फ श्री बाबूलाल मरांडी जी से यह पूछना चाहता हूँ कि कोयला का देख रेख केंद्र सरकार के हाथों में है, केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, सीआईएफ भी केंद्र  की है धनबाद मे सांसद आपका है,धनबाद मे विधायक आपका है,बाघमारा में विधायक आपका है,झरिया मे विधायक आपका है तो आपके विधायक और सांसद  मिलकर कितने कोयला का गाड़ी पकड़े आज तक ? अगर सही मे आप भलाई चाहते हैं तो, धनबाद मे हज़ारो हज़ार गाड़ी रोज पार होती है बिहार, UP के लिए पकड़ कर प्रशासन को सूचना दीजिए , पर कभी ऐसा नहीं किए ,ना कभी करेंगे क्यूंकी  पुरे धनबाद मे 95% कोयला चोरी मे भारतीय जनता पार्टी के छोटे से बड़े नेता लोग शामिल हैं उल्टा चोर कोतवाल को डाटे वाला कहानी है |

Related Post