हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति कर रही भाजपा, आंदोलन महज ढकोसला : आलोक कुमार दूबे

छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति कर रही भाजपा, आंदोलन महज ढकोसला : आलोक कुमार दूबे

रांची। प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे ने भाजपा के छात्र आंदोलनों को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि छात्रों के बीच अपनी पकड़ और जनाधार खो चुकी भारतीय जनता पार्टी अब छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति करने का प्रयास कर रही है, जो किसी भी स्थिति में सफल नहीं होगा।

आलोक दूबे ने कहा कि देश का छात्र और युवा आज गंभीर चुनौतियों से जूझ रहा है। एक तरफ प्रश्नपत्र लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और बढ़ती बेरोजगारी ने युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली में भवन गिरने जैसी घटनाओं में बच्चों और युवाओं की जान जाना बेहद चिंताजनक है। ये घटनाएं इस बात की ओर संकेत करती हैं कि आज देश में छात्रों और युवाओं का भविष्य ही नहीं, उनकी जिंदगी भी असुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को यदि वास्तव में छात्रों और युवाओं की चिंता है तो उसे केंद्र सरकार से प्रश्नपत्र लीक, बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं की सुरक्षा के सवालों का जवाब मांगना चाहिए। केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए छात्रों को आगे कर आंदोलन का दिखावा करना जनता को गुमराह करने की कोशिश है।

आलोक दूबे ने कहा कि छात्र और युवा अब राजनीतिक नारों और दिखावे की राजनीति को समझ चुके हैं। भाजपा का यह आंदोलन छात्रों के हित में नहीं बल्कि अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाशने का प्रयास है। छात्रों के नाम पर राजनीति का यह ढकोसला जनता के बीच बेनकाब हो चुका है और सफल नहीं होगा।

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---