हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल एडिट कर वायरल किए जाने पर देवेंद्र नाथ महतो ने जताई कड़ी नाराजगी।

सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल एडिट कर वायरल किए जाने पर देवेंद्र नाथ महतो ने जताई कड़ी नाराजगी।
# टाईगर जयराम महतो के बढ़ते जनाधार से विरोधी भयभीत : देवेंद्र नाथ महतो

रांची// राज्य में जारी राजनीतिक हलचल के बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा लगातार केंद्र बिंदु में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर संगठन से जुड़ी कई भ्रामक व गलत सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं।
संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट की प्रोफाइल को एडिट कर पदनाम व अन्य डिटेल्स को गलत व मनगढ़ंत तरीके से प्रस्तुत करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। इस पर देवेंद्र नाथ महतो ने स्वयं कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे पूरी तरह भ्रामक और गलत करार दिया है।
भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के दौरान मीडिया वार्ता में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके अकाउंट से संबंधित वायरल की जा रही जानकारी पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा, “हम झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सिपाही हैं। केंद्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो से लगातार हमारी बातचीत हो रही है। उनके दिशा-निर्देश पर ही पूरे राज्य में भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा चलाई जा रही है।”
साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के लगातार बढ़ते जनाधार से विरोधी घबराए हुए है। सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। लेकिन हमारे चट्टानी एकता बरकरार रहेगी।

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---