हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

दलित महिला को झाड़ू से पीटने वाले पर सख्त कार्रवाई की मांग: वाल्मीकि महापंचायत।

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के झरिया इलाके में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के दिन एक बेहद अमानवीय और शर्मनाक घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया।एक कपड़ा व्यवसायी ने एक महिला सफाईकर्मी के साथ झाड़ू से मारपीट की, साड़ी खींची और जातिसूचक गालियां दीं।

आज वाल्मीकि महापंचायत संगठन के सदस्यों ने विचार विमर्श किया और सदस्य विशाल बाल्मीकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय सदस्य पूर्व विधायक प्रत्याशी बाघमारा भी रहे हैं, जिन्होंने झारखंड सरकार के मंत्री  हफीजुल हसन से बात कर उचित कार्रवाई करने की मांग किया। बैठक के दौरान विशाल बाल्मीकि,गंगा बाल्मीकि,सुभाष वाल्मीकि,सोनू बाल्मीकि, डब्लू बाल्मीकि. रितेश बाल्मीकि,पंकज बाल्मीकि,अजय बाल्मीकि. विक्की बाल्मीकि. राहुल बाल्मीकि. कमलेश बाल्मीकि. दिनेश बाल्मीकि.राजू बाल्मीकि.इत्यादि बाल्मीकि समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।

घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और स्थानीय स्तर पर भारी आक्रोश पैदा कर रही है।पीड़िता ने झरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है घटना का पूरा विवरण झरिया थाना क्षेत्र के अशोक नगर/कोयरीबांध इलाके में हुई।

जहां पीड़िता मंजू देवी प्राइवेट सफाईकर्मी के रूप में काम करती हैं वे बाल्मीकि कॉलोनी, कोयरीबांध, झरिया की निवासी हैं।आरोपी का नाम सुनील केसरी बताया जा रहा है जो इलाके में कपड़ा व्यवसायी हैं।

आरोपी ने मंजू देवी से अपनी दुकान के सामने सफाई करने की मांग की कुछ रिपोर्टों के अनुसार दुकान के सामने कुत्ते के शौच को साफ करने से मना करने पर वह भड़क गया।

जब महिला ने मना किया (क्योंकि वह प्राइवेट/मुफ्त सफाई नहीं कर रही थीं), तो आरोपी ने उनकी झाड़ू छीन ली, साड़ी खींची, जातिसूचक गालियां दीं (जैसे “भंगी” आदि) और उसी झाड़ू से उनके सिर, कान, हाथों पर जमकर प्रहार किए।

घटना के दौरान आसपास के लोगों ने विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं रुका किसी ने पूरा वाकया वीडियो में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़िता और समाज की प्रतिक्रियामंजू देवी ने घटना के बाद तुरंत झरिया थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।वीडियो और शिकायत के आधार पर स्थानीय वाल्मीकि समाज, सफाई कर्मचारी यूनियन और सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।

कई लोग इसे SC/ST एक्ट के तहत अपराध मान रहे हैं और तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।झरिया पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लेकिन जांच जारी है पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है यदि SC/ST एक्ट के साथ IPC की धाराएं मारपीट, महिला अपमान, गाली-गलौज आदि लगती हैं

तो आरोपी को सख्त सजा का सामना करना पड़ सकता है यह घटना एक बार फिर सफाईकर्मियों खासकर महिलाओं के साथ होने वाले व्यवहार और जातिगत भेदभाव को उजागर करती है।

गणतंत्र दिवस जैसे मौके पर ऐसी घटना समाज के लिए शर्मिंदगी का विषय है।लोग मांग कर रहे हैं कि सफाई जैसे सम्मानजनक काम करने वालों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाए।

Related Post