हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

रांची रिंग रोड स्थित यह गोलचक्कर अब जाना जाएगा “दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक” नेवरी रांची के नाम से..|

झारखंड राज्य निर्माता स्व. दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि :

👉🏼 रांची रिंग रोड स्थित यह गोलचक्कर अब जाना जाएगा “दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक” नेवरी रांची के नाम से..

👉🏼 गुरुजी की 14 फीट की आदमकद प्रतिमा का भव्य तरीके से होगा अनावरण, दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक का सौंदर्यीकरण कर किया जाएगा विकसित 

◆ आज दिनांक 4 अगस्त 2026 को पद्मभूषण से सम्मानित स्व० दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के प्रथम पुण्यतिथि पर रांची के नेवरी रिंग रोड चौक स्थित दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई, और नमन किया गया।

◆ इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पाण्डेय जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री सुप्रियो भट्टाचार्य जी एवं राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी शामिल हुए।

◆ मौके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार पाण्डेय जी ने कहा आज गुरुजी की प्रथम पुण्यतिथि है, गुरुजी इस राज्य के मान सम्मान और स्वाभिमान थे। आज हमलोग यहां रांची के नेवरी में दिशोम गुरुजी को श्रद्धांजलि देने के लिए आए हुए हैं, अब से यह चौक दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक के नाम से जाना जाएगा। यहां के स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए हम धन्यवाद करते हैं। हमलोग यहां गुरुजी की आदमकद प्रतिमा लगाने जा रहे हैं, जो कि गुरुजी के जन्म जयंती के अवसर पर भव्य तरीके से उसका अनावरण होगा।

◆ मौके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री सुप्रियो भट्टाचार्य जी ने कहा आज गुरुजी के पुण्यतिथि पर उनके जो संघर्ष हैं, त्याग है, उनके जो बताए हुए मार्ग है, सम्मान की लड़ाई जो उन्होंने लड़ी, पहचान की लड़ाई लड़ी वो हमारे लिए प्रेरणा है।
——————————————————————–

◆ झामुमो केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी के नेतृत्व मे आयोजित इस कार्यक्रम मे केंद्रीय, जिला/ महानगर और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण शामिल हुए। सभी ने स्व. शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

◆ इस अवसर पर स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, और जरूरतमंदों के बीच साड़ी और लूंगी का वितरण किया गया।

◆ कार्यक्रम मे मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव नंदकिशोर मेहता, केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, केंद्रीय सदस्य सह महानगर संयोजक मंडली सदस्य अंतु तिर्की, केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, केंद्रीय सदस्य सह जिला/ महानगर संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता, जिला/ महानगर संयोजक मंडली सदस्य बीरू तिर्की, जिला संयोजक मंडली सदस्य सोनू मुंडा, झब्बूलाल महतो, एवं महानगर संयोजक मंडली सदस्य बीरू साहू, रौशन सिंह, फरीद खान, रतीश द्विवेदी, अफरोज अंसारी, अंकिता वर्मा, अरुण वर्मा, भोलू मलिक, विक्रम सिंह, आशुतोष वर्मा, कुलदीपक कुमार, आरिज खान, मो साजिद एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

———————————————————————

◆ मौके पर मुस्ताक आलम जी ने कहा आज हमलोग यहां स्व दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को उनके प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए जुटे हैं। हमलोग के लिए आज दिन ऐतिहासिक इस लिए भी रहेगा क्योंकि राज्य निर्माता गुरुजी के नाम पर आज से इस नेवारी चौक को दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक के नाम से जाना जाएगा। इस गोलचक्कर का सौंदर्यीकरण कर इसमें गुरुजी की 14 फीट की आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी। इस स्थल को और भी विकसित किया जाएगा। आज के दिन हम लोग गुरुजी को नमन करते हैं, उनके संघर्ष हमारे लिए प्रेरणा रहेगा।

———————————————————————

◆ इस कार्यक्रम मे रांची जिला से वरिष्ठ नेताओं मे महावीर विश्वकर्मा, कलाम आजाद, कुदूस अंसारी, मंटू लाला, आदिल इमाम, विलियम रिचर्ड लकड़ा, तालकेश्वर महतो, कांके प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की, ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर महतो, नरेश यादव, परवेज आलम गुड्डू, बुंडू प्रखंड अध्यक्ष कोलेश्वर मुंडा, नामकुम प्रखंड अध्यक्ष चामू बेक, मोजाहिद हुसैन, बेड़ो प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र साहू, साजिद कौसर, अनमोल रतन सांचा, जावेद अख्तर अंसारी, जुल्फीकार खान, कमरुल हक, जहूर अंसारी, हारून रसीद दीपक मुंडा, सज्जाद अंसारी, चान्हो प्रखंड अध्यक्ष मकबूल अहमद आजाद, नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष सुरेश महतो, सुनील तिर्की, सुजीत कुजूर, संजय राय, गोपाल पाण्डेय, अंशु लकड़ा, संजय ठाकुर, बबलू राम, योगेन्द्र राम, आशीष तिर्की, दिगंबर मुंडा, विजय रविदास, असलम अंसारी, लालजी रमण, महादेव मुंडा, विश्वजीत भट्टाचार्य, छात्र मोर्चा से डॉ अमन तिवारी, असद फेराज टिंकू, कासिफ रजा, अतिकूर रहमान, प्रेम प्रतीक, चंचल सुनील तिर्की, सुजीत उपाध्याय, महताब आलम, लाडले खान, सद्दाम, कामरान, प्रिंस, सोनू , बाबू, रथू उरांव, पुनीत कुजूर, साहिल यादव, राहुल वर्मा, कयूम अहमद, कुदरत अंसारी, विनोद कुशवाहा, अशोक मुंडा, राहुल यादव, सुकरमणि देवी, राकेश वर्मा, रवि कुमार, संगीता कुमारी, विक्की, वसीम अकरम, कृष्णा तिर्की, फूलेंद्र मुंडा, इस्लाम अंसारी, असलम अंसारी, रिजवान अंसारी, सोनू प्रजापति, आशीष टूटी, अजमीर अंसारी, इमरान अंसारी, सूर्यकिशोर मुंडा, राजेंद्र उरांव, विजय उरांव, इमरान अंसारी एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
——————————————————————-

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---