हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

स्वतंत्रता दिवस पर खास ? दुमका मे राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण | रांची मे शामिल हुए DC मंजूनाथ |

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल महोदय ने राज्य की उप राजधानी दुमका में ध्वजारोहण किया व परेड का निरीक्षण किया तथा राज्यवासियों को संबोधित किया।

◆ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची श्री मंजुनाथ भजन्त्री कार्यक्रम में शामिल हुए

◆इस खास मौके पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची श्री मंजुनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किवरीय पुलिस अधीक्षक रांची श्री राकेश रंजन ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नवीन पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन किया।

इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची श्री मंजुनाथ भजन्त्री कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रांची श्री पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक), अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची श्री कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण तथा अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रांची श्री धनंजय भी मौजूद रहे।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और देश के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा दी।

इस खास मौके पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची श्री मंजुनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक श्री पारस राणा तथा अन्य अधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
==

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---