रांची : अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष श्री भगत वाल्मीकि जी के अथक प्रयास से रांची शहर अंचल में वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए जाति एवं आवास प्रमाण पत्र का निर्गत कर वितरण किया गया ।इसमें जुगल कांगड़ा अजय पवार धीमान वाल्मीकि मंटू पवार राज प्रेम सांवरिया गोविन्दा वाल्मीकि गुड्डू वाल्मीकि राहुल जड़िया इत्यादि की सहभागिता रही ।वाल्मीकि महासभा का है प्रयास,सबको मिले जाति और आवास।
लंबे अरसे से जूझ रहे इस समस्या से वाल्मीकि समाज को आज संवैधानिक अधिकार मिल गया झारखंड में,प्रदेश अध्यक्ष भगत वाल्मीकि ने कहा अब हमारे बच्चे को आगे बढ़ने का एक सीढ़ी मिल गई है,2016 के बाद जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा था,10 सालों की लंबी लड़ाई के बाद 2026 में हमें जीत मिली।इसके लिए सरकार एवं प्रशासन का धन्यवाद कहा।





