हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

हेमंत सरकार देश से 3 बर्ष पीछे क्यों चलना चाहती : सुदेश कुमार महतो |

झारखंडी जनता बदहाल, हेमंत
सरकार मना रही जश्न : सुदेश महतो

रांची : डुमरी विधायक जयराम महतो को बड़ा झटका देते हुए उसके दो करीबी नेताओं ने आज पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो का नेतृत्व स्वीकार करते हुए आजसू पार्टी का दामन थाम लिया।jlkm के महासचिव  रजनी रवानी और केंद्रीय सचिव प्रदीप महतो ने आज धनबाद जिले के कतरास में आयोजित मिलन समारोह में आजसू में शामिल होने की घोषणा की। सुदेश महतो एवं सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पार्टी में उनका स्वागत किया।

श्री महतो ने कहा कि हेमंत सरकार में विजन और रोडमैप का अभाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 2047 तक विकसित भारत बनायेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोलते हैं कि 2050 तक विकसित झारखंड बनाएंगे। देश से तीन वर्ष पीछे क्यों चलना चाहते हैं मुख्यमंत्री। युवा शक्ति को एकजुट होकर झारखंड में बदलाव के लिए एक बड़ी लड़ाई की तैयारी करनी होगी।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंड को 25 वर्ष पीछे कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब वह पथ निर्माण मंत्री थे तो झारखंड की पहचान सड़कों से बनी थी। आज जनता बदहाल है और सरकार जश्न मना रही है।

सुदेश महतो ने कहा कि सरकारी संरक्षण में कोयला और बालू की तस्करी हो रही है। विस्थापितों को हक नहीं मिल रहा। युवाओं को 10 लाख नौकरी कही नजर नहीं आ रही। अभी जिन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा गया उनका वेतनमान 25,000 रुपए कम कर दिया गया है। एससी, एसटी, ओबीसी छात्रों को दो वर्ष से छात्रवृत्ति नहीं मिल रही। वे सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं।

 

इस मौके पर मंच पर मांडू विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, महासचिव संजय मेहता, सुभाष रवानी, अजय सिंह ल, बबीता देवी, यशोदा देवी, विभा सिंह, संतोष महतो, स्वीन महतो, टिकैत महतो, नवीन महतो, प्रमोद चौरसिया समेत कई नेता उपस्थित रहे। धनबाद जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने मंच का संचालन किया।

..

Related Post