रांची : 9 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को 2 बजे केंद्रीय सरना समिति 13 RIT बिल्डिंग कचहरी परिसर रांची केन्द्रीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ़्रेंस रखी गई थी ,12 दिसंबर 2025 राजभवन के समक्ष डिलिस्टिंग की माँग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा , केंद्रीय प्रवक्ता एंजेल लकड़ा ने कहा कि धर्मांतरितों के ख़िलाफ़ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन राजभवन के समक्ष दिया जा रहा है ।
जातिगत जनगणना से पहले धर्मकोड की मांग ?
इस धरना प्रदर्शन में अन्य जिलो से सरना समाज के लोग हज़ारो की संख्या में एकजुट होंगे । साथ ही एंजेल लकड़ा ने कहा की अगर डिलिस्टिंग नहीं होती है तो आदिवासियो की अस्मिता ,जल ,जंगल, जमीन ,परंपरा,अस्तित्व सब ख़तरे में आ जाएगी । डिलिस्टिंग के साथ साथ सरना धर्म कोड को भी जातिगत जनगणना से पहले लागू किया जाए नहीं तो सरना आदिवासी द्वारा जनगणना में समर्थन नहीं दिया जाएगा ।
इस प्रेस वार्ता में राँची जिला अध्यक्ष अमर तिर्की ने कहा की इस महाधरना में डिलिस्टिंग की माँग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी को निशा भगत का मुंडन कर के अपना केश भेंट करने का कार्य करेगी , मुंडन कार्यक्रम पूरे आदिवासी रीति रिवाज़ से पहान द्वारा सम्पन्न करायी जाएगी । मौके पर अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण लकड़ा बिमल कच्छप अमित टोप्पो राकेश लिण्डा सरगम टोप्पो रविन्द्र बिन्हा सोह मौजूद रहेंगे |






