हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

आतंकी/नक्सली हमले से शहिद हुए,परिजनों को किया गया सम्मानित: गूंज महोत्सव |

सोनाहातू : तीन दिवसीय गूंज महोत्सव का शनिवार को भव्य समापन हो गया | समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार थे | इस दौरान झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पूर्व सांसद विनोद बिहारी महतो की 9 फिट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया |

इन्हे सम्मानित किया गया |

महोत्सव में पहलगांम आतंकी हमले से शहिद मनीष मिश्रा के माता-पिता को सम्मानित किया गया |स्वतंत्रता सेनानी बुली महतो के वंशज को राज्यपाल के द्वारा सम्मानित किया गया |

नक्सली हमले से  शहिद राहे प्रखण्ड के भेलवाटिकर-संताकी गावं के सदानंद महतो के परिजन,दारहा गावं के सुरेन्द्र स्वाँसी और घासीराम महतो के परिजन,चैनपुर गावं के निलमोहन महतो और खंजन महतो के परिजन को राज्यपाल के द्वारा सम्मानित किया गया | साथ ही जल संरक्षण में नैशनल पुरस्कार मिलने वाली झारखंड बालिका विद्यालय राहे को सम्मानित किया गया |लॉन बॉल के नैशनल खिलाड़ी दिनेश महतो,सहित आर्चरी,बुशऊ ,फुटबॉल,के नैशनल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया | मारदु गावं की सोनिया कुमारी जिसने जंगली बाघ को घर में बंद किया था |इन्हे भी राज्यपाल ने सम्मानित किया | विधानसभा के सभी खेल कोच को भी राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया | इस दौरान 2 एम्बुलेंस जनता को समर्पित किया गए |

Related Post