हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

पदभार ग्रहण के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू पहुंचे जमशेदपुर |

लापता कैरव गांधी के आवास पर परिजनों से कि मुलाकात*,पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास,सांसद विद्युत वरण महतो,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ,प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय रहे साथ*

*27 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल मिलेगा डीजीपी से*

झारखंड : आज प्रदेश कार्यालय में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल से पदभार ग्रहण करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू सीधे जमशेदपुर केलिए रवाना हो गए।

जमशेदपुर में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरण महतो, सहित विगत दिनों से लापता कैरव गांधी के आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।

श्री साहू ने परिजनों को ढाढस बंधाया और कहा कि भाजपा संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रयासों से आज राज्य के 50 से अधिक लापता बच्चे बरामद हुए हैं।

कहा कि हेमंत सरकार ने अब राज्य में एक ही उद्योग चल रहा वह है अपहरण उद्योग।

कैरव को भी ढूंढ निकालने केलिए भाजपा लगातार प्रशासन पर दबाव बना रही है।

श्री साहू ने जिलाध्यक्ष को कल 24 जनवरी को जमशेदपुर में एसएसपी से मुलाकात कर शीघ्र कैरव को पता लगाने केलिए ज्ञापन देने का निर्देश दिया साथ ही कहा कि आगामी 27 जनवरी को उनके नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय पार्टी प्रतिनिधिमंडल रांची पुलिस मुख्यालय में इस संदर्भ में डीजीपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा।

Related Post