हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

सोनाहातू हरिहर महतो हत्या कांड पर तीन लोग शामिल ?

 सोनाहातू/रांची : हरिहर महतो हत्याकांड का बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से पर्दाफाश कर दिया है।बताते चलें कि विगत 31 जनवरी को सोनाहातू थाना के डोमाडीह गांव से हरिहर महतो गायब हो गया था, परिजन द्वारा खोजबीन की गई पर कुछ भी आता-पता नहीं चला ,इसी दौरान बुंडू सीडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने कांची नदी के किनारे से हरिहर महतो के सिर कटी लाश बरामद की और पूरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए हरिहर महतो की कथित प्रेमिका सुलोचना देवी और उसके पति छत्रपति महतो को गिरफ्तार कर उनके निशान देही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांस की बल्ली, खून से सनी काले रंग का दुपट्टा और दो मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि घटना अवैध प्रेम संबंध को लेकर तीन व्यक्ति के द्वारा किया गया है जिसमें दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरे व्यक्ति की धर पकड़ के लिए पुलिस छापामारी कर रही है संभवत: बहुत जल्द उसकी भी गिरफ्तारी हो जाएगी।

Related Post