हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

प्राकृतिक महापर्व सरहुल ‌पुजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया : फुलचंद तिर्की |

रांची :  21 मार्च 2026को सरहुल पूजा महोत्सव सरहुल शोभा यात्रा में रांची के विभिन्न गांव टोला के लोग अपने पारम्परिक ढोल नगाड़ा मांदर के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए ‌एंव परम्पारिक वेशभूषा महिलाएं लाल पाड़ साड़ी पुरुष धोती गंजी में शामिल होकर नाचते गाते हतमा से सिरम टोली सरना स्थल पहुंचे। सिरम टोली में पहला सरहुल शोभा यात्रा हतमा से जगलाल पहान के अगुवाई में शाम में 5बजे पहुंची , केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री फूलचंद तिर्की ने कहा कि प्राकृतिक महापर्व सरहुल ‌पुजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया लोग बड़े ही उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल होते हैं सरहुल शोभा यात्रा में आदिवासी परम्परा संस्कृति की झलक देखने को मिलता है मौके पर केंद्रीय सरना समिति के संरक्षक भुवनेश्वर लोहारा के केंद्रीय सरना समिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष एंजेल लकड़ा अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण लकड़ा राहुल तिर्की संगीता कच्छप प्रदीप लकड़ा एवं अन्य शामिल थे

 

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---