राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: रांची डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं के साथ सड़क सुरक्षा पर सेमिनार का हुआ आयोजन।आज दिनांक 19 जनवरी 2025 दिन सोमवार को उपायुक्त रांची श्री मंजुनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत के जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार के द्वारा आज सड़क सुरक्षा माह के 19 वे दिन रिलेशंस के सहयोग से आज कचहरी रोड के सिविल कोर्ट कैंपस रांची में रांची डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में सभी अधिवक्ताओं के बीच सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
जिसमें सभी के साथ सड़क सुरक्षा माह पर अधिवक्ताओं के साथ सकारात्मक परिचर्चा भी किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर रांची डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद अग्रवाल, उपाध्यक्ष बिनॉय कुमार राय, सचिव संजय कुमार विद्रोही ,जिला रोड इंजीनियर एनालिस्ट श्री गौरव कुमार, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी,तकनीकी सहायक अभय कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने सभी
सम्मानित अधिवक्ताओं से यातायात नियमों का पालन , सुरक्षित ड्राइविंग, सीट बेल्ट, हेलमेट, गति सीमा, ट्रिपल लोडिंग, फ़ोन से दूरी व शराब पीकर गाड़ी न चलाने और सड़क पर सतर्कता के बारे में अवगत कराया ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके साथ ही साथ सड़क नियमों का पालन करने को भी कहा गया।जीवन सभी के लिए अनमोल है और अगर रोड दुर्घटना हो तो पहले राहगीर को हॉस्पिटल पहुंचाएं रील और वीडियो नहीं बनाए और जिम्मेदार नागरिक होने का भी परिचय दे।
इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं एवं राहगीरों के बीच रोड सेफ्टी के पालन हेतु रोड सेफ्टी बुक भी वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने के लिए शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर बबलू कुमार सिंह, बीरेंद्र प्रताप, शंकर कुमार शर्मा, मनीष कुमार,राम कृष्ण भगत,असीम कच्छप, शोषण नाग, सस्ती रंजन,राज किशोर महतो आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।






