हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

रांची के रातू थाना क्षेत्र से एक बड़ी मर्माहत कर देने वाली खबर सामने आई है.

रांची// रातू थाना क्षेत्र से एक बड़ी मर्माहत कर देने वाली खबर सामने आई है. चटकपुर शांति नगर पोखर टोला में शुक्रवार की सुबह एक किराए के मकान में मां और उसके ढाई साल के मासूम बेटे की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं, इसी कमरे में दो अन्य लड़कियां मरणासन्न स्थिति में मिली हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक जांच में मौत की वजह बंद कमरे में कोयले के चूल्हे से निकला जहरीला धुआं माना जा रहा है. मृतक में पिंकी देवी (32 वर्ष) और उनका बेटा श्रवण कुमार (ढाई वर्ष) शामिल है. इसके अलावा चंदा कुमारी (15 वर्ष) पिंकी देवी की ननद, प्राची कुमारी की स्थिति गंभीर है.

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---