हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाएगी:आजसू |

शहीद निर्मल महतो के बलिदान से आजसू ने प्रेरणा ली : सुदेश महतो

रांची। शहीद निर्मल महतो की जयंती पर आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने सिल्ली स्थित झारखंड मोड़ पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर नमन किया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर श्री महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने आजसू की स्थापना कर झारखंड आंदोलन को नई दिशा दी थी और आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की थी। उनके बलिदान ने आजसू को उग्र संघर्ष के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया, जिसके कारण केंद्र सरकार 1989 में आजसू से वार्ता करने को मजबूर हुई। श्री महतो ने कहा कि आजसू निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाएगी और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करेगी। इस मौके पर जयपाल सिंह, सुनील सिंह, संजय सिद्धार्थ आदि उपस्थित रहे।

कौन थे निर्मल महतो :निर्मल महतो झारखंड आंदोलन के एक प्रमुख नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष थे |आज, 25 दिसंबर, को उनकी जयंती है उन्हें झारखंड को एक अलग राज्य बनाने के आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है ,उन्होंने 1986 में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) की स्थापना की, जो राज्य का सबसे बड़ा छात्र संगठन बना महतो ने गरीबों, मजदूरों और किसानों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाई और सूदखोरों के खिलाफ भी आंदोलन चलाया | 8 अगस्त 1987 को केवल 36 साल की उम्र में जमशेदपुर में उनकी हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद अलग राज्य का आंदोलन और भी आक्रामक हो गया |

Related Post