हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

आंदोलन को खत्म करने का लगातार दबाव,कोतवाली थाना में उपद्रवियों पर शिकायत दर्ज |

रांची// झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा विभिन्न चयन परीक्षाओं में हो रहे अनियमितता और भारी धांधली का मामला लगातार तुल पकडते जा रहा है।
मांडू,रामगढ़ निवासी व जेपीएससी अभ्यर्थी राम अवतार महतो द्वारा “जेपीएससी जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महा अभियान” प्रशासनिक सूचनार्थ के लगातार चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है-

1) 06 जुलाई को मुख्यमंत्री सचिवालय रांची।
2) 13 जुलाई को शांतिपूर्ण आंदोलन का सुचना उपायुक्त रांची
3) 13 जुलाई को कोतवाली थाना प्रभारी को आंदोलन का सुचना।
4) 14 जुलाई को JPSC परीक्षा स्थगित का आवेदन।
5) 24 जुलाई को उपायुक्त रांची बापू वाटिका में सत्याग्रह धरना।
6) 28 जुलाई को उपयुक्त रांची को सत्याग्रही धरना स्थल स्थानांनतरण कर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम।
7) 28 जुलाई को धरना स्थल से अलवरट एक्का चौक तक संविधान पदयात्रा।
8) 30 जुलाई को कोतवाली थाना में आंदोलन भंग करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
9) 30 जुलाई को उपायुक्त, SDO रांची व से कथित कथित उपद्रवियों द्वारा सुरक्षा का मांग।
10) 30 जुलाई को कैंडल मार्च।

इसके तहत बीते 25 जुलाई से बापू वाटिका मोराबादी में सत्याग्रह धरना दिया जा रहा था। नेशनल डूरंड फुटबॉल मैच होने के कारण प्रशासन की गाइडलाइन पर आंदोलन स्थल को बदलाव करते हुए 28 जुलाई को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम रांची में शांतिपूर्ण सत्याग्रह चलाया जा रहा है। एवं 29 जुलाई को धरना स्थल अल्बर्ट एक्का चौक तक छात्रों द्वारा संविधान यात्रा निकाला गया।
संविधान यात्रा सफल होने के साथ ही अभ्यर्थी राम अवतार महतो पर आंदोलन तोड़ते एवं खत्म करने को लेकर लगातार उपद्रवियों द्वारा दबाव बनाए जाने लगा। जिससे आहत होकर अभ्यर्थी राम अवतार महतो द्वारा 30 जुलाई को कोतवाली थाना में कथित उपद्रवियों पर नाम दर्ज शिकायत दर्ज किया गया। एवं उपायुक्त महोदय से समुचित सुरक्षा का मांग किया गया। कल 31 जुलाई को धरना स्थल से अल्बर्ट एक्का चौक तक छात्रों का विशाल केंडल मार्च निकाला गया।
आज शनिवार को रामावतार महतो ने प्रेस वार्ता करते हुए आंदोलन को अलग गुट में टूटने का आहत व्यक्त किया। एवं प्रशासन से समुचित कार्रवाई का मांग की।
बताते चलें कि आज आठवें दिन भी सत्याग्रह धरना जारी है।

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---