रांची: कांके रोड स्थित जेडीएम इंटर कॉलेज में क्रिसमस गैदरिंग, न्यू ईयर सेलिब्रेशन और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के फेयरवेल समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कॉलेज परिसर उत्सव और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया।दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, केक काट कर मनाया गया उत्सव,सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रार्थना गीत के साथ हुई। इसके बाद स्वागत गीत, प्रार्थना नृत्य और क्रिसमस संदेश प्रस्तुत किए गए, जिनके माध्यम से प्रेम, शांति और सद्भाव का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर केक काटकर क्रिसमस और न्यू ईयर मनाया गया तथा 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई।
कम फीस और बेहतर सुविधा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहा है जेडीएम इंटर कॉलेज : सोहन तिग्गा |
कॉलेज निदेशक सोहन तिग्गा ने कहा कि छात्र-छात्राएं कई दिनों से कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे और उनकी प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। उन्होंने बताया कि कॉलेज आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को कम शुल्क में शिक्षा और बेहतर सुविधाएं प्रदान करता है। साथ ही राज्य सरकार से छात्रवृत्ति जल्द जारी करने की मांग की।
प्रभु यीशु का जीवन है “समानता और भाईचारे की प्रेरणा देता”: सियोन तिर्की |
मुख्य अतिथि बेथेसदा स्कूल के प्रिंसिपल सियोन तिर्की ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म मानवता के लिए आशा, प्रेम और शांति का संदेश है। उन्होंने कहा कि यीशु का जीवन समानता, भाईचारा और धार्मिक सद्भाव की शिक्षा देता है।
शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति का संदेश
कार्यक्रम में कॉलेज प्रिंसिपल अर्चना तिग्गा सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और संस्कृति के महत्व का संदेश दिया गया।






