हिंदी में तारीख और समय

---Advertisement---

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में रामअवतार महतो ने किया ध्वजारोहण ,छात्रों से शांतिपूर्ण फ्लैग मार्च में शामिल होने की अपील

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में रामअवतार महतो ने किया झंडोत्तोलन, छात्रों से शांतिपूर्ण फ्लैग मार्च में शामिल होने की अपील |

रांची: 15 अगस्त 2026: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के संस्थापक रामअवतार महतो ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने आंदोलनरत छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को रखने तथा शांतिपूर्ण फ्लैग मार्च में भाग लेने की अपील की।

रामअवतार महतो ने कहा कि छात्रों की लड़ाई लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगी। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अनुशासन बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को झंडोत्तोलन कार्यक्रम में प्रशासन द्वारा कथित रूप से रोकने की घटना पर नाराजगी जताई। रामअवतार महतो ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है और किसी लोकतांत्रिक कार्यक्रम में इस प्रकार की रोक-टोक उचित नहीं है।

रामअवतार महतो ने केंद्र सरकार की खनन नीति को लेकर भी अपनी आपत्ति जताई और कहा कि झारखंड के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसी नीतियों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा से जुड़े मामलों में राज्यहित एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं और अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों का समाधान संवाद एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लेने की अपील की।

Related Post

LATEST Post

---Advertisement---